अगस्त 21, 2026 10:01 अपराह्न

printer

एफएटीएफ के उपाध्यक्ष ने अवैध वित्तपोषण से निपटने में नियामकों की भूमिका पर प्रकाश डाला

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने आज अवैध वित्तपोषण से निपटने के सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने में नियामक निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक दीपेश शाह और के. महिपाल रेड्डी के साथ हुई बैठक में कही।

चर्चा में प्रमुख नियामक और पर्यवेक्षी पहलों, उभरते जोखिमों और धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने में अनुपालन और प्रभावशीलता को मजबूत करने के उपायों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।