अगस्त 2, 2026 8:23 पूर्वाह्न

printer

मंगलवार को सेउटा में अवैध अप्रवासन पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक करेगा यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ, मंगलवार को सेउटा में अवैध अप्रवासन पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक करेगा। यह बैठक स्‍पेन और कुछ अन्‍य सदस्‍य देशों के बीच लोगों की घुसपैठ की घटनाएं होने के बाद हो रही है। मोरक्को से लगभग 60 हजार लोग स्‍पेन में अवैध रूप से घुस चुके हैं। इसके बाद, यूरोपियन संघ के 22 देशों ने मिलकर इस संबंध में निर्णय लेने और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

 इस बीच, इटली ने स्पेन के साथ मुक्त आवाजाही से जुड़े शेंगेन समझौते को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस कदम को फिनलैंड और डेनमार्क का भी समर्थन मिला है। जिसपर स्पेन ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे विभाजनकारी फैसला बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई को सेउटा में दाखिल हुए लगभग सभी लोग वापस लौट चुके हैं। सीमा पार करने की इस कोशिश में 67 लोगों की मौत की ख़बर है। यूरोपीय संघ के देशों ने चेतावनी दी कि अवैध घुसपैठ से संघ की साझा अप्रवासन नीति प्रभावित हो सकती है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि स्‍पेन ने अपनी सीमाओं पर नियंत्रण बहाल कर लिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला