नवम्बर 5, 2026 12:02 अपराह्न

printer

यूरोपीय संघ ने सर्बिया को सदस्यता के लिए एक नया अवसर दिया

यूरोपीय संघ ने सर्बिया को सदस्यता के लिए एक नया अवसर दिया है और कहा है कि अगर विद्यार्थियों के नेतृत्व वाली नई सरकार लोकतंत्र और कानून के शासन को मजबूत करती है तो बातचीत आगे बढ़ सकती है। यूरोपीय संघ द्वारा  लोकतांत्रिक मानकों पर चिंता जताए जाने और संभावित वित्तीय कटौती की चेतावनी के बाद पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के शासनकाल में सर्बिया की सदस्यता की संभावनाएं कमजोर हो गई थीं। 

अपनी वार्षिक विस्तार रिपोर्ट में यूरोपीय आयोग ने कहा कि मोंटेनेग्रो 2028 में यूरोपीय संघ का 28वां सदस्य बन सकता है। इसके बाद 2029 में अल्बानिया और मोल्दोवा सदस्य बनेंगे। यूक्रेन के 2030 से पहले सदस्यता की शर्तों को पूरा करने की संभावना नहीं है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फोन डेर लॉयन ने कहा कि हम धीरे-धीरे एक अधिक पूर्ण और मजबूत संघ का निर्माण कर रहे हैं। आयोग ने उम्मीदवार देशों के लिए नई रूपरेखा भी तैयार की है। यूरोपीय संघ वर्षों से ठप पड़ी बातचीत के बाद अपनी विस्तार प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला