जुलाई 10, 2026 7:16 अपराह्न | the European Union

printer

यूरोपीय संघ ने मेटा पर अपने डिजिटल सेवा नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

यूरोपीय संघ ने मेटा पर अपने डिजिटल सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। यूरोपीय संघ ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह से तैयार किया गया है जिससे उपयोगकर्ता लंबे समय तक इन प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहते है। संघ ने मेटा से अंतहीन स्क्रॉलिंग और ऑटोप्ले जैसी बार-बार उपयोग के लिए प्रेरित करने वाली सुविधाओं को स्वचालित रूप से बंद करने को कहा है।

    यूरोपीय आयोग, जो यूरोपीय संघ की कार्यकारी संस्था यूरोपीय आयोग ने डिजिटल सेवा अधिनियम के अंतर्गत चल रही जांच के दौरान मेटा के खिलाफ नए आरोप जारी किए हैं। इस कानून के अंतर्गत प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों को उपयोगकर्ताओं को जोखिमों से सुरक्षित रखना अनिवार्य है। और अनुपालन न करने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।

    आयोग के अनुसार, मेटा कुछ सुविधाओं से उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से बच्चों और किशोरों के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले जोखिमों का पर्याप्त आकलन करने में विफल रहा।

    यह निष्कर्ष 2024 में जांच का हिस्सा हैं, जिसमें यह चिंता जताई गई थी कि मेटा बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में, आयोग ने यह भी कहा था कि मेटा 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग करने से रोकने में विफल रहा है।