अगस्त 26, 2026 5:45 अपराह्न

printer

ईपीएफओ ने केरलम् में 4 लाख 40 हजार पेंशनभोगियों को अगस्त की पेंशन भेजी

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ) ने केरलम् मंडल में लगभग चार लाख चालीस हजार पेंशनभोगियों को आज अगस्‍त 2026 की पेंशन उनके खातों में भेज दी। सामान्‍य तौर पर पेंशन का वितरण म‍हीने की अंतिम तिथि को होता है। हालांकि, ओणम समारोह को देखते हुए ई.पी.एफ.ओ ने आज पेंशन वितरित करने का विशेष प्रबंध किया जिससे पेंशनभोगी और उनके परिवार त्‍योहार को बिना किसी परेशानी के मना सकें और वित्तीय आवश्‍यकताओं की पूर्ति कर सकें।
 
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि पेंशन का वितरण केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली से किया गया। इससे देशभर में लाभार्थियों के खातों में पेंशन सीधे और निर्बाध तरीके से भेजी जाती है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला