निर्वाचन आयोग ने आज विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के संबंध में स्पष्ट किया है कि शाम चार बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने आयोग से मिलने के लिए समय नहीं मांगा था।
आयोग ने एक बयान में कहा कि शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलकर ज्ञापन देना चाहता है। दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि करीब 240 सांसदों के साथ बैठक का अनुरोध किया गया था और इसके लिए संसद भवन सौंध को प्रस्तावित स्थान बताया गया था।
आयोग ने कहा कि यह अनुरोध असामान्य था और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था। आयोग के अनुसार, तय प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसी बैठकें निर्वाचन आयोग के परिसर में ही होती हैं।