राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग अभियानों में कोडीन-आधारित कफ सिरप की एक लाख से अधिक शीशियां ज़ब्त की हैं। डीआरआई ने अगरतला में रेलवे सुरक्षा बल और असम राइफल्स की सहायता से अभियान चला कर 55 हजार से अधिक शीशियों की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियान में अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के डंकुनी स्थित एक गोदाम की तलाशी में कोडीन-आधारित कफ सिरप की 56 हजार से अधिक शीशियां बरामद की।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 10:16 अपराह्न
डीआरआई ने त्रिपुरा और प. बंगाल में दो अलग-अलग अभियानों में कोडीन-आधारित कफ सिरप की एक लाख से अधिक शीशियां ज़ब्त की