जून 29, 2026 9:25 अपराह्न

printer

समृद्ध और आत्मनिर्भर गांव से ही संभव है विकसित भारत का सपना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समृद्ध और विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित हों। नई दिल्ली में आयोजित दो दिन  के राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि गांव केवल लाभार्थी ही नहीं बल्कि विकास की प्रेरक शक्ति हैं। श्री चौहान कहा कि गांवों में किया गया प्रत्येक निवेश भारत के दीर्घकालिक आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और राष्ट्रीय समृद्धि में योगदान देता है।
 
उन्होंने कहा कि राज्यों को परियोजनाओं और भुगतानों में देरी से बचने के लिए अपने वित्तीय हिस्से की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामीण विकास से संबंधित रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री चौहान ने बताया कि लंबे समय तक रिक्त पद रहने से कार्यान्वयन क्षमता कमजोर होती है। उन्होंने ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया और निर्देश दिया कि सभी लंबित आवास मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला