घरेलू शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक के आज दोपहर ढाई प्रतिशत की वृद्धि के साथ काम कर रहा था। अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्स दो हजार 154 अंक बढ़कर 79 हजार 456 जबकि निफ्टी 604 अंक की वृद्धि के साथ 24 हजार 565 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में व्यापक बाजार के दौरान मिडकैप 100 सूचकांक में करीब दो प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अधिकांश क्षेत्रों के शेयरों में खरीदारी देखी गई। ऑटो क्षेत्र सबसे अधिक लाभ में रहा। इसके बाद बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों में तेजी रही। वहीं, पूंजीगत वस्तुओं, दूरसंचार और बिजली क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।