घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया और बिकवाली के दबाव में प्रमुख सूचकांक घाटे के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 210 अंक घटकर 78,429 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159 अंक नीचे आकर 24,615 दर्ज हुआ।
विस्तारित बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मिडकैप-100 इनडैक्स 0.3 प्रतिशत घाटे में रहा जबकि स्मॉल कैप-100 इनडैक्स 0.2 प्रतिशत लाभ के साथ बंद हुआ।