सितम्बर 29, 2026 5:47 अपराह्न

printer

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने किया बहुभाषी ‘सुजल ग्राम संवाद’ के 11वें संस्करण का आयोजन

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने आज बहुभाषी ‘सुजल ग्राम संवाद’ के 11वें संस्करण का आयोजन किया। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदायों के साथ ग्रामीण पेयजल प्रणालियों के संचालन और रखरखाव पर सीधे संवाद का अवसर मिला। इस संवाद के 11वें संस्करण में 4 ग्राम पंचायत मुख्यालय वाले गांवों के लोगों के साथ जमीनी स्तर पर बातचीत की गई।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित संवाद में विभाग के सचिव अशोक के.के. मीणा, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम जल और स्वच्छता समिति के सदस्य, स्थानीय समुदाय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यार्थी, शिक्षक और ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा जल जीवन मिशन के राज्य मिशन निदेशक और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी संवाद में शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला