दिल्ली यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनज़र कल तक के लिए एक यातायात परामर्श जारी किया हैं। यातायात परामर्श जारी करते हुए पुलिस ने बताया कि इस दौरान आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 और विकास मार्ग के आस-पास पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही अधिक रहने की आशंका है। पुलिस ने यात्रियों को इन मार्गों पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा, लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाने को भी कहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, मौके पर तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करने और भीड़भाड़ से बचने के लिए वाहन चालक डायवर्जन संबंधी संकेतों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 6:13 अपराह्न
दिल्ली यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन को लेकर यातायात परामर्श जारी किया