दिल्ली यातायत पुलिस ने संगम योजना के अंतर्गत आर.डब्ल्यू.ए और एम.डब्ल्यू.ए के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन व्यापक रुप से पिछले सप्ताह राजधानी के सभी ट्रैफिक गोलचक्रों पर किया गया। दिल्ली यातायत पुलिस ने कहा कि इस दौरान उन्होंने यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी, जैसे कि बाज़ारों और आवासीय क्षेत्रों के पास गलत तरीके से पार्किंग करना, तथा स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय भीड़भाड़ होने वाले विषयो पर चर्चा हुई। साथ ही, ई-रिक्शा स्टैंड, सड़क विक्रेताओ पर नियंत्रण और गलत पार्किंग सुधार पर भी चर्चा की गई।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 8:19 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने संगम योजना के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया