दिल्ली सरकार ने दिल्ली अग्निशमन सेवा -डीएफएस में अलग-अलग श्रेणियों के दो हजार तीन सौ 45 नए पद को स्वीकृति दे दी है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मंडल अधिकारी, सहायक मंडल अधिकारी, स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी, अग्रणी अग्निशामक, अग्नि ऑपरेटर, चपरासी, माली के पदों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा और लोगों की जान बचाने के लिए अग्निशमन सेवा को बढ़ती जरूरतों के अनुसार मजबूत बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग में इन अतिरिक्त पदों का सृजन केवल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय नहीं, बल्कि दिल्ली की जनसुरक्षा, संस्थागत क्षमता और भविष्य की आवश्यकताओं में किया गया महत्वपूर्ण निवेश है।
News On AIR | अक्टूबर 31, 2026 8:15 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने दिल्ली अग्निशमन सेवा में अलग-अलग श्रेणियों के दो हजार तीन सौ 45 नए पद को स्वीकृति दी