अगस्त 26, 2026 4:48 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के तहत 4000 पात्र महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे

दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 4000 पात्र महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इनमें से 2,500 लाभार्थियों को औपचारिक समारोह में स्वीकृति पत्र दिए गए। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधु ने इस अवसर पर कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण, कल्‍याण और सम्‍मान की दिशा में महत्‍वपूर्ण पहल है। उन्‍होंने राष्‍ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उचित स्‍थान की आवश्‍यकता का उल्‍लेख किया। मासिक सहायता से वित्तीय सुरक्षा और आत्‍मनिर्भरता मजबूत‍ होगी। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला