जुलाई 21, 2026 10:23 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप सीटें आवंटित करने की सुविधा प्रदान की

दिल्ली सरकार ने काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 12 अस्पतालों में 275 विदेशी मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप सीटें आवंटित करने की सुविधा प्रदान की है। राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को सहयोग देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक पात्र विदेशी मेडिकल स्नातक को इंटर्नशिप पूरी करने और स्वास्थ्य सेवा में योगदान का उचित अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार युवा चिकित्सा पेशेवरों के लिए अवसर सृजित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. सिंह ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योग्य उम्मीदवार बिना किसी अनावश्यक देरी के अपना व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा कर सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला