अगस्त 2, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

जापान के कुमामोटो प्रांत में पिछले सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई

जापान के कुमामोटो प्रांत में पिछले सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी मौत भूकंप के कारण हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

भूकंप के कारण हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुमामोटो प्रांत के 406 राहत शिविरों में नौ हजार 400 से अधिक लोग रह रहे हैं। करीब उन्नासी हजार 700 घरों में अब भी पानी की आपूर्ति प्रभावित है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि पानी की सेवा बहाल होने की अभी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला