श्रीलंका में कोलंबो के पास होराना में एक वृद्धाश्रम में लगी आग में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। पुलिस ने बताया कि होराना अस्पताल में इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया। छह अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। लगभग 70 बुजुर्ग निवासियों वाले इस केंद्र में आग लग गई थी। आपातकालीन बचाव दल ने 51 लोगों को बचाया। वृद्धाश्रम के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है।
News On AIR | जून 5, 2026 2:14 अपराह्न
श्रीलंका में कोलंबो के पास होराना में एक वृद्धाश्रम में लगी आग में मरने वालों की संख्या 13