अगस्त 11, 2026 6:09 अपराह्न

printer

अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सुनाई मौत की सजा

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और कई पूर्व अधिकारियों को सीरियाई अदालत ने मानवता के खिलाफ अपराध, सुनियोजित हत्या और यातना सहित कई अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है। सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि न्यायाधीश फखर अल-दीन अल-आर्यन ने असद को देश के सर्वोच्च निर्णयकर्ता के रूप में सरकारी संस्थानों को हिंसा का आदेश देने के लिए दोषी ठहराया है।

असद के चचेरे भाई, अतेफ नजीब और कई अन्य पूर्व अधिकारियों को भी मौत की सजा सुनाई गई है। हयात तहरीर अल-शाम और सहयोगी आतंकवादी समूहों के नेतृत्व में 12 दिन के हमले के बाद 8 दिसंबर, 2024 को असद की सरकार गिर गई थी। सीरिया में सरकार गिरने के बाद असद और उनका परिवार मॉस्को भाग गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला