सितम्बर 28, 2026 6:39 अपराह्न

printer

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से संकेत मिलता है कि औद्योगिक गतिविधि का विस्तार स्वस्थ गति से जारी है।

जुलाई की आईआईपी वृद्धि दर में सुधार के साथ 7.4 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 6.7 प्रतिशत के अनुमान से 7.4 प्रतिशत हो गया आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में बिजली और गैस आपूर्ति में 12.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सूचकांक में सबसे अधिक भार रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

जल आपूर्ति, सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन में भी 6.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान खनन क्षेत्र में 5.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला