रिजर्व बैंक के अनुसार, 12 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 10 अरब डॉलर घटकर 671 अरब 63 करोड़ डॉलर रह गया है। एक सप्ताह पहले यह 681 अरब 61 करोड़ डॉलर था।
रिजर्व बैंक ने बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में कमी के कारण हुई है। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 10 अरब 75 करोड़ डॉलर घटकर 103 अरब 82 करोड़ डॉलर रह गया। रुपये के हिसाब से देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 63 लाख 88 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा। रिजर्व बैंक के अनुसार, मार्च 2026 के अंत की तुलना में विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक करीब 19 अरब 48 करोड़ डॉलर की कमी आई है।