सितम्बर 21, 2026 8:49 अपराह्न

printer

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़ा

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक अगस्त में सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह जुलाई में दर्ज संशोधित 5 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा कम है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार पिछले महीने 9 प्रमुख क्षेत्रों में से 5 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

इनमें सीमेंट उत्पादन 12.5 प्रतिशत, बिजली उत्पादन 11.6 प्रतिशत, लौह अयस्क उत्पादन 5.5 प्रतिशत, इस्पात उत्पादन 3.4 प्रतिशत और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन वार्षिक आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़ा है।

वहीं, अगस्त में उर्वरक उत्पादन 12.4 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस उत्पादन 4.9 प्रतिशत, कोयला उत्पादन 3.8 प्रतिशत और कच्चे तेल का उत्पादन वार्षिक आधार पर 3.6 प्रतिशत घटा है।