आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक की वृद्धि दर वार्षिक आधार पर पिछले मार्च की तुलना में इस वर्ष 0.4 प्रतिशत घट गई।संयुक्त सूचकांक ने फरवरी महीने में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वार्षिक आधार पर पिछले महीने उर्वरक उत्पादन में 24.6 प्रतिशत, कच्चे तेल उत्पादन में 5.7 प्रतिशत, कोयला उत्पादन में चार प्रतिशत और बिजली उत्पादन में आधे प्रतिशत की गिरावट आई।
हालांकि,प्राकृतिक गैस उत्पादन में 6.4 प्रतिशत, सीमेंट उत्पादन में चार प्रतिशत, इस्पात उत्पादन में 2.2 प्रतिशत जबकि पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।