अक्टूबर 24, 2026 8:47 अपराह्न

printer

हरियाणा के एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और नौकरियां दे कर सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियां दे कर सम्मानित करेंगे। इसके लिए 30 अक्तूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को 185 करोड़ रुपये के  नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

    जापान में आज सम्पन्न एशियाई पैरा खेलों में 9 स्वर्ण सहित कुल 31 पदकों के साथ हरियाणा के खिलाड़ियों का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा। कुल स्वर्ण पदकों में अकेले हरियाणा की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

    पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, परिवारजनों और खेल से जुड़े सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाली युवा पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला