जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छड़ी मुबारक यात्रा आज धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संचालित की गई। इसके साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथजी यात्रा 2026 के समापन की औपचारिक शुरुआत हो गई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज के नेतृत्व में पुंछ में दशनामी अखाड़ा मंदिर से छड़ी मुबारक यात्रा का संचालन आरंभ हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ पूजा और हवन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिन्दर चौधरी, जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा तथा प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
श्री बूढ़ा अमरनाथजी यात्रा 2026 का औपचारिक समापन रक्षाबंधन के दिन होगा।