सितम्बर 4, 2026 9:13 अपराह्न

printer

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में हस्तशिल्प कारीगरों को प्रशिक्षण देने के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में हस्तशिल्प कारीगरों को प्रशिक्षण देने के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। राज्य की हथकरघा और वस्त्र मंत्री एस. सविता ने आज यह जानकारी दी।

इस धनराशि से राज्य भर के 770 कारीगरों के कौशल विकास में सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण समूहवार आयोजित किए जाएंगे ताकि उनके कौशल में सुधार हो सके और वे आधुनिक डिजाइनों को अपना सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला