केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। वहीं, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अब पेट्रोल के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले यह शुल्क दो रुपये 50 पैसे प्रति लीटर था। डीजल पर निर्यात शुल्क आठ रुपये 50 पैसे से बढ़ाकर 11 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, विमान ईंधन पर शुल्क 10 रुपये 50 पैसे से बढ़ाकर 11 रुपये प्रति लीटर किया गया है। सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बदलाव को देखते हुए हर पंद्रह दिन में इन शुल्कों की समीक्षा करती है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 2:22 अपराह्न
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क हटाया