केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सीमा सड़क संगठन से जुड़े 4 आपराधिक मामलों के संबंध में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
एजेंसी के अनुसार, इन मामलों में लेफ्टिनेंट, कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के कुल 10 अधिकारियों के साथ कुछ निजी व्यक्तियों को नामजद किया गया है। यह मामला लद्दाख में प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक के तहत अस्थायी श्रमिकों की तैनाती और फर्जी श्रमिकों के नाम पर किए गए भुगतान में अनियमितताओं से जुड़ा है।