जुलाई 21, 2026 10:09 अपराह्न

printer

CAQM ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू उपायों की समीक्षा की

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू प्रवर्तन उपायों की समीक्षा की। प्रवर्तन कार्यबल की बैठक के दौरान आयोग ने बताया कि उसके उड़न दस्‍तों ने पहली से 13 जुलाई के बीच 175 निरीक्षण किए।

इनमें निर्माण और विध्वंस स्थलों, औद्योगिक इकाइयों तथा डीजल जनरेटर सेट से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण शामिल है। आयोग ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।