अक्टूबर 6, 2026 10:11 अपराह्न

printer

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया

मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बने। कल वे सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे।

श्री वैष्णव ने मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में शामिल दस प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख किया। पहला बिंदु गुजरात से पूरे देश तक विकास के दृष्टिकोण के विस्तार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में अपनी योजनाओं और नीतियों के जरिए कई बदलाव किए, जिसके लिए उन्हें दुनियाभर में सम्मान मिला। गुजरात मॉडल को विश्व स्तर पर पहचान और सराहना मिली और बाद में इसे पूरे देश में लागू किया गया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 वर्ष का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति का देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करना और लगातार राष्ट्र की सेवा करना, भारतीय लोकतंत्र की जीवंतता और परिपक्वता का बड़ा उदाहरण है।

श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा इतिहास बनाया है, जिसकी मिसाल किसी भी लोकतांत्रिक देश में बहुत कम मिलती है।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला