प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मंत्रिमंडल का फैसला सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्ययम क्षेत्र के लिए बड़ा प्रोत्साहन है और भारतीय उद्योग जगत की अगली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह फैसला छोटे और मझोले उद्यमों को विस्तार करने, उन्नत तकनीक अपनाने, विनिर्माण बढ़ाने, वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने और वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जुड़ने के लिए मंच उपलब्ध कराएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण-आईटीएलए के गठन को मंजूरी दी है। इससे देश की परिवहन व्यवस्था में बेहतर तालमेल, आंकड़ों के आधार पर योजना बनाने और परिवहन के विभिन्न साधनों को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसका देश की आर्थिक विकास यात्रा पर व्यापक असर पड़ेगा।