अगस्त 5, 2026 4:31 अपराह्न

printer

बीवीए ने पाकिस्तान पर बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकारों की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया

बलोच वॉयस एसोसिएशन (बीवीए) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र से पहले एक रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकारों की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया है। 17 पन्नों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान का संघर्ष राजनीतिक प्रकृति का है और लंबे समय से कथित उपेक्षा, आर्थिक शोषण तथा मानवाधिकार उल्लंघनों के कारण वहां असंतोष बढ़ा है।

रिपोर्ट में जबरन लोगों को गायब किए जाने, न्यायेतर हत्याओं, नागरिक स्वतंत्रताओं पर रोक और असहमति की आवाज़ दबाने के आरोप लगाए गए हैं। इसमें पाकिस्तान के जबरन गुमशुदगी मामलों की जांच आयोग और मानवाधिकार आयोग की रिपोर्टों का भी हवाला दिया गया है।

बीवीए ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन आरोपों की जांच कराने, तथ्यों का पता लगाने के लिए दल भेजने तथा पाकिस्तान और बलोच प्रतिनिधियों के बीच बातचीत कराने की मांग की है। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में बलोच लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार पर भी विचार करने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला