जुलाई 5, 2026 9:47 अपराह्न

printer

ब्रिटेन की सेना ने कहा- लाल सागर में यमन के तट पर आज एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ

ब्रिटेन की सेना ने बताया कि लाल सागर में यमन के तट पर आज एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस – यूकेएमटीओ ने बताया कि यह हमला होदेइदा के पास हुआ, जो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में है। यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज ने होदेइदा से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा हमले की सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की धमकी दी थी, लेकिन हाल के दिनों में उन्‍होंने ऐसे हमले नहीं किए थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला