अगस्त 15, 2026 5:28 अपराह्न | BRICS

printer

पुणे में 17 से 21 अगस्त तक ब्रिक्स सूचना और संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी ट्रैक का होगा आयोजन

दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21 अगस्त तक ब्रिक्स सूचना और संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा। इस वर्ष का विषय ‘लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और बदलाव’ है।

कार्यक्रम की शुरुआत 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह की बैठक से होगी। इसमें सार्वभौमिक, सार्थक, किफायती, टिकाऊ और मजबूत कनेक्टिविटी के लिए आईसीटी इकोसिस्टम विकसित करने, विश्वसनीय और सुरक्षित डिजिटल वातावरण तथा डिजिटल कौशल और क्षमता विकास जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।

20 अगस्त को भारत ‘डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो’ की मेजबानी करेगा। इसमें उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों और मजबूत आईसीटी इकोसिस्टम में सहयोग पर चर्चा और प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतिम दिन संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ब्रिक्स देशों के मंत्री टिकाऊ और मजबूत आईसीटी इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, विश्वसनीय आईसीटी, डिजिटल कौशल और क्षमता विकास तथा नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे।