बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 736 अंक बढ़कर 76 हजार दो सौ 64 पर बंद हुआ, उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231 अंक बढ़त के साथ 23 हजार आठ सौ 54 दर्ज हुआ। विस्तृत बाजार पर ध्यान दें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मिडकैप-100 इंडेक्स एक दशमलव तीन प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप-100 इंडेक्स में एक दशमलव एक प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
News On AIR | जून 15, 2026 5:41 अपराह्न
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 736 अंक बढ़कर 76264 पर बंद हुआ