अप्रैल 25, 2026 8:01 अपराह्न

printer

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में रांची में जनसभा का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के विरोध में रांची में महिला विरोध मार्च और जनसभा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और कई अन्य नेता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विपक्ष ने संसद में विधेयक का विरोध करके महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। श्री संजय सेठ ने भी विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विशेष सत्र के दौरान लंबी चर्चा के बावजूद विधेयक पारित नहीं होने दिया गया। वहीं बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

तेज गर्मी के बावजूद बडी संख्या में महिलाओं की भागीदारी के साथ यह मार्च मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों के खिलाफ देशभर में महिलाओं में व्यापक आक्रोश है और लोगों से ऐसे दलों से सावधान रहने का आग्रह किया।