भारतीय जनता पार्टी ने आज संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की। यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति में अभियान का उद्घाटन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक नागरिक से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने और विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने गुरु रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेका।