आंध्र प्रदेश सरकार ने भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले “उत्तरांध्र कलालकु रेक्कालु” नाम से अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त को इस हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह अभियान 25 जुलाई से 1 अगस्त तक उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के छह जिलों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हवाई अड्डे से क्षेत्र के विकास, पर्यटन और उद्योगों को मिलने वाले लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
News On AIR | जुलाई 26, 2026 11:47 पूर्वाह्न
आंध्र प्रदेश सरकार ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले “उत्तरांध्र कलालकु रेक्कालु” नाम से अभियान शुरू किया