संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखियों और बाराटांग के कार्स्ट-मड-वोल्केनो कॉम्प्लेक्स को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया जाना अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की अनूठी भूवैज्ञानिक विशेषताओं को दर्शाता है। श्री शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को विश्व स्तर पर लगातार अधिक पहचान मिल रही है। उन्होंने इस पहचान को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया।
News On AIR | अक्टूबर 20, 2026 9:46 अपराह्न
अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखियों और बाराटांग के कार्स्ट-मड-वोल्केनो कॉम्प्लेक्स को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया