सितम्बर 14, 2026 9:42 अपराह्न

printer

जैसलमेर के पोखरण में शुरू हुआ वायु सेना का पहला ‘द्रोणाथॉन’

वायु सेना का पहला ‘द्रोणाथॉन’ आज जैसलमेर के पोखरण में शुरू हुआ। तीन दिन के इस आयोजन का उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूत करना और मानव रहित प्रणालियों के क्षेत्र में वायु सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है। यह आयोजन घरेलू निर्माताओं को मानव रहित हवाई प्रणाली और काउंटर-यूएएस तकनीकों में अपनी क्षमताओं और प्रगति का प्रदर्शन करने के लिए एक साथ लाता है। वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मानव रहित तकनीकों में देश की बढ़ती क्षमताओं को रेखांकित किया और स्वदेशी रक्षा तकनीकों को विकसित करने के महत्व पर बल दिया।