जून 1, 2026 10:10 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीकी संघ ने इबोला से निपटने के लिए भारत की चिकित्सा सहायता का स्वागत किया

अफ्रीकी संघ ने इबोला से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आपातकालीन निदान, उपचार और चिकित्सा सामग्री का स्वागत किया है। संघ की स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र, ने बताया कि ये सामान युगांडा में पूर्वी क्षेत्रीय समन्वय केंद्र के माध्यम से भेजी गईं। यह चिकित्‍सा सहायता कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में राहत कार्यों के लिए भेजी गईं है। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने अफ्रीका के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला