केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में पुणे में 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक चल रही है। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और लचीली डिजिटल अवसंरचना में सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। बैठक का विषय है- लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन।
उद्घाटन भाषण में, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की प्रतिबद्धता से प्रेरित, लचीले, विश्वसनीय, नवोन्मेषी, सशक्त और समावेशी भविष्य के लिए भारत के दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने डिजिटल खाई को पाटने से लेकर लचीलापन बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, क्षमता को मजबूत करने और सतत डिजिटल परिवर्तन को सक्षम बनाने के भारत के दृष्टिकोण पर जोर दिया।
यह बैठक ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, भविष्य के नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी पर विचार-विमर्श का एक मंच है। बैठक में ब्रिक्स देशों और विकाससील तथा अल्प विकसित देशों में डिजिटल परिवर्तन के समर्थन के लिए व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।