थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी. वी. सिंधु महिला सिंगल्स में और सात्विक साइराज रंकी रेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोडी पुरूष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। सिंधु ने आज प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की अमाली श्यूज को केवल 28 मिनट में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना विश्व चैंपियन जापान की अकाने यामागुची से होगा।
पुरूष डबल्स में सात्विक और चिराग शेट्टी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के ब्राइन जेरेमी गुंटिंग और मोहम्मद हैकल की जोडी को हराया।
आज अन्य मुकाबलों में लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मालविका बंसोड और देविका सिहाग अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे।