थाईलैंड में आज एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह घटना नॉनथबुरी प्रांत के बैंग क्रुआई जिले के एक हाई स्कूल में हुई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध हमलावर 14 वर्षीय छात्र था, जिसकी इस घटना में मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसने स्कूल पहुंचने से पहले अपने दादा-दादी को भी गोली मार दी थी। घटना के बाद आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने लोगों से स्कूल के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
News On AIR | अगस्त 7, 2026 1:29 अपराह्न
थाईलैंड: एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मृत्यु, 15 घायल