अगस्त 8, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

थाईलैंड: बैंकॉक के बाहरी इलाके में एक किशोर द्वारा की गई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बंदूक नियंत्रण के लिए नए कानून लाने का वादा किया है। बैंकॉक के बाहरी इलाके में एक किशोर द्वारा की गई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत और 22 लोगों के घायल होने के बाद यह फैसला किया गया है। 14 वर्ष के इस किशोर ने पहले घर में अपने दादा-दादी की हत्या की और फिर वह नोंथाबुरी के डेबसिरिन में अपने स्कूल गया। स्‍कूल में उसने पाँच शिक्षकों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। बाद में, एक घायल छात्र की भी मौत हो गई।

हमले के बाद प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि वह ऐसे कानून लाने की योजना बना रहे हैं जो सार्वजनिक जगहों पर हथियार ले जाने पर रोक लगाएंगे। नए कानून के तहत सिर्फ़ ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों को ही बंदूक रखने की अनुमति होगी।

दक्षिण-पूर्व एशिया में आम नागरिकों के पास बंदूक होने की दर थाईलैंड में सबसे ज़्यादा है। यहाँ नागरिकों के पास लगभग 1 करोड़ तीन लाख हथियार हैं। माना जाता है कि इनमें से लगभग 40 लाख हथियार गैर-कानूनी तरीके से रखे गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला