अप्रैल 19, 2026 5:36 अपराह्न

printer

वस्त्र मंत्रालय ने ‘विश्व सूत्र – विश्‍व के लिए भारत की बुनाई’ नामक पहल की शुरूआत की

वस्त्र मंत्रालय ने ‘विश्व सूत्र – विश्‍व के लिए भारत की बुनाई’ नामक एक पहल की शुरूआत की है। डिजाइनरों का एक विशेष संग्रह, ओडिसा के भुवनेश्‍वर में 61वीं फेमिना मिस इंडिया के आयोजन में प्रस्‍तुत किया गया। इस पहल की शुरूआत हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय ने राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान के सहयोग से की है। इसका उद्देश्‍य मौजूदा भारतीय हथकरघा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है। इस पहल के अंतर्गत तीस विशेष हथकरघा बुनाई रखी गई हैं जो विभिन्‍न राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करती हैं।