वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने नए उद्यमियों से तकनीकी वस्त्रों की तेजी से बढ़ती वैश्विक मांग का फायदा उठाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने आज सूरत में दक्षिण गुजरात वाणिज्य और उद्योग चैंबर – एसजीसीसीआई की ओर से आयोजित एक परामर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरत को देश का उभरता हुआ आर्थिक केंद्र बताया।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में कपड़ा उद्योग की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र योजना और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना जैसी सरकारी पहल सूरत में कपड़ा निर्माण और ब्रांडेड कपड़ों के कारोबार को बढ़ावा देंगी।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से भारतीय कपड़ा उद्योग को 2030 तक 350 अरब डॉलर के बाजार के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।