पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की कथित गोलीबारी के बाद से तनाव और बढ़ गया है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बुनियादी अधिकारों, आर्थिक राहत और राजनीतिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर क्षेत्र में हो रहे इस्लामाबाद विरोधी प्रदर्शनों के बाद छह सौ से अधिक नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, विदेशों में रहने वाले कश्मीरियों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आज लंदन में विरोध प्रदर्शन किया।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 10:10 अपराह्न
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की कथित गोलीबारी के बाद तनाव और बढ़ा