जुलाई 6, 2026 8:57 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद तनाव बढ़ा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और कई के घायल होने के बाद तनाव बढ़ गया है। यह घटना बुनियादी अधिकारों, आर्थिक राहत और राजनीतिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में इस्लामाबाद विरोधी प्रदर्शनों में 600 से अधिक नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
 
इस बीच, कल लंदन में प्रवासी कश्मीरियों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान में कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जहां डॉक्टर लंबित वेतन, बेहतर सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सेवाएं बंद कर देने की चेतावनी दी है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला