सितम्बर 4, 2026 9:10 पूर्वाह्न

printer

टेनिस: यूएस ओपन में करेन खाचानोव ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को हराया

यूएस ओपन टेनिस में दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी करेन खाचानोव ने बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को दूसरे दौर में हरा दिया। खाचानोव ने तीन घंटे चले मुकाबले में ऑगर-अलियासिमे को 6-7, 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

इस साल किसी शीर्ष दस खिलाड़ी के खिलाफ यह खाचानोव की पहली जीत है। पिछले साल सेमीफाइनल तक पहुंचे ऑगर-अलियासिमे इस मुकाबले में संघर्ष करते दिखे और उन्होंने 47 अनफोर्स्ड एरर किए। इस जीत के साथ खाचानोव ने ऑगर-अलियासिमे के खिलाफ आमने-सामने के मुकाबलों में 3-2 की बढ़त बना ली है और तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं, ऑगर-अलियासिमे की एटीपी रैंकिंग में गिरावट तय है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला